राजस्थान कम्प्यूटर टीचर भर्ती 2021 पद 10453 👉 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी 10453 पदों पर भर्ती की स्वीकृति

 राजस्थान कम्प्यूटर टीचर भर्ती 2021 पद 10453

कम्प्यूटर शिक्षकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोहफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी 10453 पदों पर भर्ती की स्वीकृति

कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन, संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति.

👉 लिखित परीक्षा से होगा चयन-मुख्यमंत्री  


कम्प्यूटर शिक्षको के लिए संविदा पर 10453 पदों का सृजन स्वीकृति तत्काल 

कंप्यूटर शिक्षकों का कैडर बनाने का फैसला:कंप्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन, फिलहाल संविदा आधार पर होगी भर्ती; बेरोजगार शिक्षकों ने संविदा भर्ती का जताया विरोध -🎖️👇

जयपुर

राजस्थान सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर बनाने का फैसल किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। कंप्यूटर शिक्षक का नाम नहीं होकर इनका पदनाम कंप्यूटर अनुदेशक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक होगा। सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने संविदा भर्ती का विरोध करते हुए नियमित भर्ती की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब शिक्षा विभाग में कुल 9,862 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और 591 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पद सृजित होंगे। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान और वांछित योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद के समकक्ष होगी। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान और योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पद के समकक्ष होंगी।

 

संविदा पर 18500 से लेकर 33,800 रुपए हर महीने वेतन

प्रस्ताव के अनुसार, संविदा नियुक्ति के दौरान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को हर महीने 18,500 रूपए, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को 23,700 रूपए प्रतिमाह और पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 33,800 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इन पदों पर संविदा के आधार पर स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए भर्ती की जाएगी।

 

पहले फेज में सबसे ज्यादा नामांकन वाले स्कूलों में पद

 

सरकारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान में कुल 10,680 सरकारी सैंकेंडरी और सीनियर सैंकेंडरी स्कूलों में आईटीसी लैब हैं। 800 से ज्यादा स्कूलों में सर्विस प्रोवाइडर फर्म ने ही अनुदेशक उपलब्ध कराए हैं बाकी बचे स्कूलों में बेसिककंप्यूटर अनुदेशक का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। पहले फेज में जिले और ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन वाले सीनियर सैंकेंडरी स्कूलों और महात्मा गांधी स्कूलों में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए एक-एक पद सृजित किया जाएगा।वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और 25 प्रतिशत पद विभाग में काम कर रहे बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों में से स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने के बाद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

 

बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने जताया संविदा भर्ती का विरोध

बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने कैडर गठित करने के फैसले का स्वागत किया है लेकिन संविदा आधार पर भर्ती करने का विरोध किया है। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने फुलटाइम नियमित भर्ती करने की मांग की है। इसे लेकर ट्वटिर पर अभियान भी छेड़ रखा है। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक लगातार वर्चुअल आंदोलन कर रहे हैंं।

WHATSAAP GROUP JOIN THIS LINKE https://chat.whatsapp.com/J5BM7vo0owZAvIsVsg2OSL



Comments

Popular posts from this blog

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के करीब 6000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

╭─❀⊰╯@Rajasthan_Gk_Quiz_Notes_REET_RAS❇️ Most important Question ❇